लिंग निर्धारण के आधार पर गुणसूत्र -
1 . अलिंगी गुणसूत्र -
यह गुणसूत्र लिंग में भाग नहीं लेते हैं मनुष्य में इनकी संख्या 22 जोड़ी होती है |
2 . लिंगी गुणसूत्र -
यह गुणसूत्र लिंग में भाग लेते है मनुष्य में इनकी संख्या 1 जोड़ी होती है
NOT:- पुरूष में एक गुणसूत्र छोटा व एक गुणसूत्र बड़ा होता है जो क्रमश : XY होते है
जबकि महिलाओं में दोनों गुणसूत्र एक समान होते है जो X X होते है
जीवों के आधार पर गुणसूत्र -
1 . वायरस गुणसूत्र -
यह गुणसूत्र RNA व DNA के रुप में पाए जाते है जो रेखीय या वृत्ताकार होते है जैसे -
TMV में RNA गुणसूत्र व जीवाणुभोजी में DNA गुणसूत्र पाया जाता है
2 . प्रोकैरियोटिक गुणसूत्र -
गुणसूत्र संख्या केवल एक होती है यह गुणसूत्र वृत्ताकार द्विरज्जुकी DNA के रुप में
पाया जाता है जिसमे हिस्टोन प्रोटीन का अभाव होता है
3 . यूकेरियोटिक गुणसूत्र -
यह गुणसूत्र सर्पिलाकार द्विरज्जुकी DNA के रुप में पाया जाता है आनुवांशिक पद्धार्त
के रुप में हिस्टोन प्रोटीन व नॉन हिस्टोन प्रोटीन उपस्थित होती है
नॉट :-यूकेरियोटिक कोशिका में गुणसूत्र संख्या न्यूनतम 2 से अधिकतम 1600 तक होती है
सामान्यतः प्रत्येक जीव में गुणसूत्र की संख्या निष्चित होती है परन्तु कभी -कभी इनमें परिवर्तन आ जाता है
इन अतिरिक्त गुणसूत्रों को सुपर न्यूमेरी या अधिसंख्य गुणसूत्र कहते है
0 टिप्पणियाँ